Get it on Google Play
Download on the App Store

उपवास

जिन दिनों मैने दूध और अनाज को छोड़कर फलाहार का प्रयोग शुरू किया, उन्हीं दिनो संयम के हेतु से उपवास भी शुरू किये। मि. केलनबैक इसमे भी मेरे साथ हो गया। पहले मै उपवास केवल आरोग्य की दृष्टि से करता था। एक मित्र की प्रेरणा से मैने समझा कि देह दमन के लिए उपवास की आवश्यकता है। चूंकि मै वैष्णव कुटुम्ब मे पैदा हुआ था और चूंकि माताजी कठिन व्रतो का पालन करनेवाली थी , इसलिए देश मे एकादशी आदि व्रत मैने किये थे। किन्तु वे देखा-देखी अथवा माता-पिता को प्रसन्न करने के विचार से किये थे। ऐसे व्रतों से कई लाभ होता है , इसे न तो मै उस समय समझा था, न मानता ही था। किन्तु उक्त मित्र को उपवास करते देखकर और अपने ब्रह्मचर्य व्रत को सहारा पहुँचाने के विचार से मैने उनका अनुकरण करना शुरू किया और एकादशी के दिन उपवास रखने का निश्चय किया। साधारणतः लोग एकादशी के दिन दूध और फल खाकर समझते है कि उन्होंने एकादशी की है। पर फलाहारी उपवास तो अब मै रोज ही करने लगा था। इसलिए मैने पानी पानी की छूट रखकर पूरे उपवास शुरू किये।

उपवास के प्रयोगो के आरम्भिक दिनों मे श्रावण का महीना पड़ता था। उस साल रमजान और श्रावण दोनो एकसाथ पड़े थे। गाँधी कुटुम्ब मे वैष्णव व्रतों के साथ शैव व्रत भी पाले जाते थे। कुटुम्ब के लोग वैष्णव देवालयो की भाँति ही शिवालयो मे भी जाते थे। श्रावण महीने का प्रदोष-व्रत कुटुम्ब मे कोई-न-कोई प्रतिवर्ष करता ही था। इसलिए इस श्रावण मास का व्रत मैने रखना चाहा।

इस महत्त्वपूर्ण प्रयोग का प्रारम्भ टॉल्सटॉय आश्रम मे हुआ था। वहाँ सत्याग्रही कैदियो के कुटुम्बो की देखरेख करते हुए कैलनबैक और मै दोनो रहते थे। उनमे बालक और नौजवान भी थे। उनके लिए स्कूल चलता था। इन नौजवानो मे चार-पाँच मुसलमान थे। इस्लाम के नियमों का पालन करने मे मै उनकी मदद करता था और उन्हें बढावा देता था। नमाज वगैरा की सहूलियत कर देता था। आश्रम मे पारसी और ईसाई भी थे। इन सबको अपने-अपने धर्मो के अनुसार चलने के लिए प्रोत्साहित करने का आश्रम मे नियम था। अतएव मुसलमान नौजवानो को मैने रोजे रखने के लिए उत्साहित किया। मुझे तो प्रदोष-व्रत करना ही था। किन्तु मैने हिन्दुओ , पारसियों और ईसाईयो को भी मुसलमान नौजवान का साथ देने की सलाह दी। मैने उन्हें समझाया कि संयम के सब के साथ सबयोग करना स्तुत्य है। बहुतेरे आश्रमवासियों ने मेरी बात मान ली। हिन्दू और पारसी मुसलमान साथियो का पूरा-पूरा अनुकरण नही करते थे, करना आवश्यक भी न था। मुसलमान सूरज डूबने की राह देखते थे, जब कि दूसरे उससे पहले खा लिया करते थे, जिससे वे मुसलमानो को परोस सके और उनके लिए विशेष वस्तुएँ तैयार कर सकें। इसके सिवा , मुसलमान जो सरही (वह हलका भोजन जो रमजान के दिनो मे रोजा रखने वाले मुसलमान कुछ रात रहते कर लेते है ) खाते थे, उसमे दूसरो के सम्मिलित होने की आवश्यकता न थी। और मुसलमान दिन मे पानी भी न पीते थे, जबकि दूसरे लोग छूट से पानी पीते थे।

इस प्रयोग का एक परिणाम यह हुआ कि उपवास और एकाशन का महत्तव सब समझने लगे। एक-दूसरे के प्रति उदारता और प्रेमभाव मे वृद्धि हुई। आश्रम मे अन्नाहार का नियम था। यह नियम मेरी भावना के कारण स्वीकार किया गया था , यह बात मुझे यहाँ आभारपूर्वक स्वीकार करनी चाहिये। रोजे के दिनों मे मुसलमानो को माँस का त्याग कठिन प्रतीत हुआ होगा , पर नवयुवको में से किसी ने मुझे उसका पता नही चलने दिया। वे आनन्द और रस-पूर्वक अन्नाहार करते थे। हिन्दू बालक आश्रम मे अशोभनीय न लगनेवाले स्वादिष्ठ भोजन भी उनके लिए तैयार करते थे।

अपने उपवास का वर्णन करते हुए यह विषयान्तर मैने जान-बूझकर किया है , क्योकि इस मधुर प्रसंग का वर्णन मै दूसरी जगह नही कर सकता था। और, इस विषयान्तर के साथ मैने अपनी एक आदत की भी चर्चा कर ली है। अपने विचार मे मै जो अच्छा काम करता हूँ , उसमे अपने साथ रहनेवालो को सम्मिलित करने का प्रयत्न मै हमेशा करता हूँ। उपवास औऱ एकाशन के प्रयोग नये थे, पर प्रदोष और रमजान के बहाने मैने सबको इसमे फाँद लिया।

इस प्रकार सहज ही आश्रम मे संयम का वातावरण बढ़ा। दूसरे उपवासो और एकाशनो मे भी आश्रमवासी सम्मिलित होने लगे। और, मै मानता हूँ कि इसका परिणाम शुभ निकला। सबके हृदयो पर संयम को कितना प्रभाव पड़ा, सबके विषयो को संयत करने में उपवास आदि ने कितना हाथ बँटाया , यह मै निश्चय पूर्वक नही कह सकता। पर मेरा अनुभव यह है कि उपवास आदि से मुझ पर तो आरोग्य और विषय-नियमन की दृष्टि से बहुत अच्छा प्रभाव पड़ा। फिर भी मै यह जानता हूँ कि उपवास आदि से सब पर इस तरह का प्रभाव पड़ेगा ही , ऐसा कोई अनिवार्य नियम नही है। इन्द्रय दमन के हेतु से किये गये उपवास से ही विषयो को संयत करने का परिणाम निकल सकता है। कुछ मित्रो का यह अनुभव भी है कि उपवास की समाप्ति पर विषयेच्छा औऱ स्वाद तीव्र हो जाते है। मतलब यह कि उपवास के दिनो मे विषय को संयत करने और स्वाद को जीतने की सतत भावनी बनी रहने पर ही उसका शुभ परिणाम निकल सकता है। यह मानना निरा भ्रम है कि बिना किसी हेतु के और बेमन किये जानेवाले शारीरिक उपवास का स्वतंत्र परिणाम विषय-वासना को संयत करने मे आयेगा। गीताजी के दूसरे अध्याय का यह श्लोक यहाँ बहुत विचारणीय है :

विषया विनिर्वते निराहारस्य देहिनः। रसवर्जं रसोडप्पस्य परं दृष्ट्वा निवर्तते।।

(उपवासी के विषय उपवास के दिनो मे शान्त होते है, पर उसका रस नही जाता। रस तो ईश्वर-दर्शन से ही -- ईश्वर प्रसाद से ही शान्त होता है।)

तात्पर्य यह है कि संयमी के मार्ग मे उपवास आदि एक साधन के रूप मे है , किन्तु ये ही सब कुछ नही है। और यदि शरीर के उपवास के साथ मन का उपवास न हो तो उसकी परिणति दंभ मे होती है और वह हानिकारक सिद्ध होता है।

सत्य के प्रयोग

महात्मा गांधी
Chapters
बाल-विवाह बचपन जन्म प्रस्तावना पतित्व हाईस्कूल में दुखद प्रसंग-1 दुखद प्रसंग-2 चोरी और प्रायश्चित पिता की मृत्यु और मेरी दोहरी शरम धर्म की झांकी विलायत की तैयारी जाति से बाहर आखिर विलायत पहुँचा मेरी पसंद 'सभ्य' पोशाक में फेरफार खुराक के प्रयोग लज्जाशीलता मेरी ढाल असत्यरुपी विष धर्मों का परिचय निर्बल के बल राम नारायण हेमचंद्र महाप्रदर्शनी बैरिस्टर तो बने लेकिन आगे क्या? मेरी परेशानी रायचंदभाई संसार-प्रवेश पहला मुकदमा पहला आघात दक्षिण अफ्रीका की तैयारी नेटाल पहुँचा अनुभवों की बानगी प्रिटोरिया जाते हुए अधिक परेशानी प्रिटोरिया में पहला दिन ईसाइयों से संपर्क हिन्दुस्तानियों से परिचय कुलीनपन का अनुभव मुकदमे की तैयारी धार्मिक मन्थन को जाने कल की नेटाल में बस गया रंग-भेद नेटाल इंडियन कांग्रेस बालासुंदरम् तीन पाउंड का कर धर्म-निरीक्षण घर की व्यवस्था देश की ओर हिन्दुस्तान में राजनिष्ठा और शुश्रूषा बम्बई में सभा पूना में जल्दी लौटिए तूफ़ान की आगाही तूफ़ान कसौटी शान्ति बच्चों की सेवा सेवावृत्ति ब्रह्मचर्य-1 ब्रह्मचर्य-2 सादगी बोअर-युद्ध सफाई आन्दोलन और अकाल-कोष देश-गमन देश में क्लर्क और बैरा कांग्रेस में लार्ड कर्जन का दरबार गोखले के साथ एक महीना-1 गोखले के साथ एक महीना-2 गोखले के साथ एक महीना-3 काशी में बम्बई में स्थिर हुआ? धर्म-संकट फिर दक्षिण अफ्रीका में किया-कराया चौपट? एशियाई विभाग की नवाबशाही कड़वा घूंट पिया बढ़ती हुई त्यागवृति निरीक्षण का परिणाम निरामिषाहार के लिए बलिदान मिट्टी और पानी के प्रयोग एक सावधानी बलवान से भिड़ंत एक पुण्यस्मरण और प्रायश्चित अंग्रेजों का गाढ़ परिचय अंग्रेजों से परिचय इंडियन ओपीनियन कुली-लोकेशन अर्थात् भंगी-बस्ती? महामारी-1 महामारी-2 लोकेशन की होली एक पुस्तक का चमत्कारी प्रभाव फीनिक्स की स्थापना पहली रात पोलाक कूद पड़े जाको राखे साइयां घर में परिवर्तन और बालशिक्षा जुलू-विद्रोह हृदय-मंथन सत्याग्रह की उत्पत्ति आहार के अधिक प्रयोग पत्नी की दृढ़ता घर में सत्याग्रह संयम की ओर उपवास शिक्षक के रुप में अक्षर-ज्ञान आत्मिक शिक्षा भले-बुरे का मिश्रण प्रायश्चित-रुप उपवास गोखले से मिलन लड़ाई में हिस्सा धर्म की समस्या छोटा-सा सत्याग्रह गोखले की उदारता दर्द के लिए क्या किया ? रवानगी वकालत के कुछ स्मरण चालाकी? मुवक्किल साथी बन गये मुवक्किल जेल से कैसे बचा ? पहला अनुभव गोखले के साथ पूना में क्या वह धमकी थी? शान्तिनिकेतन तीसरे दर्जे की विडम्बना मेरा प्रयत्न कुंभमेला लक्षमण झूला आश्रम की स्थापना कसौटी पर चढ़े गिरमिट की प्रथा नील का दाग बिहारी की सरलता अंहिसा देवी का साक्षात्कार ? मुकदमा वापस लिया गया कार्य-पद्धति साथी ग्राम-प्रवेश उजला पहलू मजदूरों के सम्पर्क में आश्रम की झांकी उपवास (भाग-५ का अध्याय) खेड़ा-सत्याग्रह 'प्याज़चोर' खेड़ा की लड़ाई का अंत एकता की रट रंगरूटों की भरती मृत्यु-शय्या पर रौलट एक्ट और मेरा धर्म-संकट वह अद्भूत दृश्य! वह सप्ताह!-1 वह सप्ताह!-2 'पहाड़-जैसी भूल' 'नवजीवन' और 'यंग इंडिया' पंजाब में खिलाफ़त के बदले गोरक्षा? अमृतसर की कांग्रेस कांग्रेस में प्रवेश खादी का जन्म चरखा मिला! एक संवाद असहयोग का प्रवाह नागपुर में पूर्णाहुति