Get it on Google Play
Download on the App Store

हृदय-मंथन

'जुलू-विद्रोह' मे मुझे बहुत से अनुभव हुए और बहुत-कुछ सोचने को मिला। बोअर-युद्ध मे मुझे लड़ाई की भयंकरता उतनी प्रतीत नही हुई थी जितनी यहाँ हुई थी। यहाँ लड़ाई नही, बल्कि मनुष्यो को शिकार हो रहा था। यह केवल मेरा ही नही , बल्कि उन कई अंग्रेजो का भी अनुभव था, जिनके साथ मेरी चर्चा होती रहती थी। सबेरे-सबेरे सेना गाँव मे जाकर मानो पटाखे छोडती हो, इस प्रकार उनकी बन्दूको की आवाज दूर रहनेवाले हम लोगो के कानो पर पड़ती थी। इन आवाजो को सुनना और इस वातावरण मे रहना मुझे बहुत मुश्किल मालूम पड़ा। लेकिन मै सब-कुछ कड़वे घूँट की तरह पी गया और मेरे हिस्से काम आया सो तो केवल जुलू लोगो की सेवा का ही आया। मै यह समझ गया कि अगर हम स्वयंसेवक दल मे सम्मिलित न हुए होते , तो दूसरा कोई यह सेवा न करता। इस विचार से मैने अपनी अन्तरात्मा को शान्त किया।

यहाँ बस्ती बहुत कम थी। पहाड़ो और खाइयो मे भले , सादे और जंगली माने जाने वाले जुलू लोगो के धासफूस के झोपड़ो को छोड़कर और कुछ न था। इस कारण दृश्य भव्य मालूम होता था। जब इस निर्जन प्रदेश मे हम किसी घायल को लेकर अथवा यो ही मीलो पैदल जाते थे, तब मै सोच मे डूब जाता था।

यहाँ ब्रह्मचर्य के बारे मे मेरे विचार परिपक्व हुए। मैने अपने साथियो से भी इसकी थोडी चर्चा की। मुझे अभी इस बात का साक्षात्कार तो नही हुआ था कि ईश्वर दर्शन के लिए ब्रह्मचर्य अनिवार्य वस्तु है। किन्तु मै यह स्पष्ट देख सका था कि सेवा के लिए ब्रह्मचर्य आवश्यक है। मुझे लगा कि इस प्रकार की सेवा तो मेरे हिस्से मे अधिकाधिक आती ही रहेगी और यदि मै भोग-विलास मे , सन्तानोत्पत्ति मे और संतति के पालन-पोषण मे लगा रहा , तो मुझसे सम्पूर्ण सेवा नही हो सकती, मै दो घोड़ो पर सवारी नही कर सकता। यदि पत्नी सगर्भा हो तो मै निश्चिन्त भाव से इस सेवा मे प्रवृत हो ही नही सकता। ब्रह्मचर्य का पालन किये बिना परिवार की वृद्धि करते रहना समाज के अभ्युदय के लिए किये जानेवाले मनुष्य के प्रयत्न का विरोध करनेवाली वस्तु बन जाती है। विवाहित होते हुए भी ब्रह्मचर्य का पालन किया जाय तो परिवार की सेवा समाज-सेवा की विरोधी न बने। मै इस प्रकार के विचार-चक्र मे फँस गया और ब्रह्मचर्य का व्रत लेने के लिए थोडा अधीर भी हो उठा। इन विचारो से मुझे एक प्रकार का आनन्द हुआ और मेरा उत्साह बढ़ा। कल्पना ने सेवा के क्षेत्र को बहुत विशाल बना दिया।

मै मन-ही-मन इन विचारो को पक्का कर रहा था और शरीर को कस रहा था कि इतने मे कोई यह अफवाह लाया कि विद्रोह शान्त होने जा रहा है और अब हमे छुट्टी मिल जायेगी। दूसरे दिन हमे घर जाने की इजाजत मिली और बाद मे कुछ दिनो के अन्दर सब अपने अपने घर पहुँच गये। इसके कुछ ही दिनो बाद गवर्नर ने उक्त सेवा के लिए मेरे नाम आभार प्रदर्शन का एक विशेष पत्र भेजा।

फीनिक्स पहुँचकर मैने ब्रह्मचर्य की बात बहुत रस-पूर्वक छगनलाल, मगनलाल , वेस्ट इत्यादि के सामने रखी। सबको बात पसन्द आयी। सबने उसकी आवश्यकता स्वीकार की। सबने यह भी अनुभव किया कि ब्रह्मचर्य का पालन बहुत ही कठिन है। कइयो ने प्रयत्न करने का साहस भी किया और मेरा ख्याल है कि कुछ को उसमे सफलता भी मिली।

मैने व्रत ले लिया कि अबसे आगे जीवनभर ब्रह्मचर्य का पालन करुँगा। उस समय मै इस व्रत के महत्त्व और इसकी कठिनाइयो को पूरी तरह समझ न सका था। इस की कठिनाइयो का अनुभव तो मै आज भी करता रहता हूँ। इसके महत्त्व को मै दिन दिन अधिकाधिक समझता जाता हूँ। ब्रह्मचर्य-रहित जीवन मुझे शुष्क और पशुओ जैसा प्रतीत होता है। स्वभाव से निरंकुश है। मनुष्य का मनुष्यत्व स्वेच्छा से अंकुश मे रहने मे है। धर्मग्रंथो मे पायी जानेवाली ब्रह्मचर्य का प्रशंसा मे पहले मुझे अतिशयोक्ति मालूम होती थी , उसके बदले अब दिन दिन यह अधिक स्पष्ट होता जाता है कि वह उचित है और अनुभव-पूर्वक लिखी गयी है।

जिस ब्रह्मचर्य के ऐसे परिणाम आ सकते है, वह सरल नही हो सकता, वह केवल शारीरिक भी नही हो सकता। शारीरिक अंकुश से ब्रह्मचर्य का आरंभ होता है। परन्तु शुद्ध ब्रह्मचर्य मे विचार की मलिनता भी न होनी चाहिये। संपूर्ण ब्रह्मचारी को तो स्वप्न मे भी विकारी विचारी नही आते। और , जब तक विकारयुक्त स्वप्न आते रहते है , तब तक यह समझना चाहिये कि ब्रह्मचर्य बहुत अपूर्ण है।

मुझे कायिक ब्रह्मचर्य के पालन मे भी महान कष्ट उठाना सकता है कि मै इसके विषय मे निर्भय बना हूँ। लेकिन अपने विचारो पर मुझे जो जय प्राप्त करनी चाहिये , वह प्राप्त नही हो सकी है। मुझे नही लगता कि मेरे प्रयत्न मे न्यूनता रहती है। लेकिन मै अभी तक यह समझ नही सका हूँ कि हम जिन विचारो को नही चाहते , वे हम पर कहाँ से और किस प्रकार हमला करते है। मुझे इस विषय मे सन्देह नही है कि मनुष्य के पास विचारो को रोकने की चाबी है। लेकिन अभी तो मै इस निर्यण पर पहुँचा हूँ कि यह चाबी भी हरएक को अपने लिए शुद खोज लेनी है। महापुरूष हमारे लिए जो अनुभव छोड़ गये है, वे मार्ग-दर्शक है। वे सम्पूर्ण नही है। सम्पूर्णता तो केवल प्रभु-प्रसादी है। और इसी हेतु से भक्तजन अपनी तपश्चर्या द्वारा पुनीत किये हुए औऱ हमे पावन करने वाले रामानामादि मंत्र छोड़ गये है। संपूर्ण ईश्वरार्पण के बिना विचारो पर सम्पूर्ण विजय प्राप्त हो ही नही सकती। यह वचन मैने सब धर्मग्रंथो मे पढा है और इसकी सचाई का अनुभव मै ब्रह्मचर्य के सूक्ष्मतम पालन के अपने इस प्रयत्न के विषय मे कर रहा हूँ।

पर मेरे महान प्रयत्न और संघर्ष का थोड़ा बहुत इतिहास अगले प्रकरणो मे आने ही वाला है। इस प्रकरण के अन्त मे तो मै यही कर दूँ कि अपने उत्साह के कारण मुझे आरम्भ मे को व्रत का पालन सरल प्रतीत हुआ। व्रत लेते ही मैने एक परिवर्तन कर डाला। पत्नी के साथ एक शय्या का अथवा एकान्त को मैने त्याग किया। इस प्रकार जिस ब्रह्मचर्य का पालन मै इच्छा या अनिच्छा से सन् 1900 से करता आ रहा था, व्रत के रूप मे उसका आरम्भ 1906 के मध्य से हुआ।

सत्य के प्रयोग

महात्मा गांधी
Chapters
बाल-विवाह बचपन जन्म प्रस्तावना पतित्व हाईस्कूल में दुखद प्रसंग-1 दुखद प्रसंग-2 चोरी और प्रायश्चित पिता की मृत्यु और मेरी दोहरी शरम धर्म की झांकी विलायत की तैयारी जाति से बाहर आखिर विलायत पहुँचा मेरी पसंद 'सभ्य' पोशाक में फेरफार खुराक के प्रयोग लज्जाशीलता मेरी ढाल असत्यरुपी विष धर्मों का परिचय निर्बल के बल राम नारायण हेमचंद्र महाप्रदर्शनी बैरिस्टर तो बने लेकिन आगे क्या? मेरी परेशानी रायचंदभाई संसार-प्रवेश पहला मुकदमा पहला आघात दक्षिण अफ्रीका की तैयारी नेटाल पहुँचा अनुभवों की बानगी प्रिटोरिया जाते हुए अधिक परेशानी प्रिटोरिया में पहला दिन ईसाइयों से संपर्क हिन्दुस्तानियों से परिचय कुलीनपन का अनुभव मुकदमे की तैयारी धार्मिक मन्थन को जाने कल की नेटाल में बस गया रंग-भेद नेटाल इंडियन कांग्रेस बालासुंदरम् तीन पाउंड का कर धर्म-निरीक्षण घर की व्यवस्था देश की ओर हिन्दुस्तान में राजनिष्ठा और शुश्रूषा बम्बई में सभा पूना में जल्दी लौटिए तूफ़ान की आगाही तूफ़ान कसौटी शान्ति बच्चों की सेवा सेवावृत्ति ब्रह्मचर्य-1 ब्रह्मचर्य-2 सादगी बोअर-युद्ध सफाई आन्दोलन और अकाल-कोष देश-गमन देश में क्लर्क और बैरा कांग्रेस में लार्ड कर्जन का दरबार गोखले के साथ एक महीना-1 गोखले के साथ एक महीना-2 गोखले के साथ एक महीना-3 काशी में बम्बई में स्थिर हुआ? धर्म-संकट फिर दक्षिण अफ्रीका में किया-कराया चौपट? एशियाई विभाग की नवाबशाही कड़वा घूंट पिया बढ़ती हुई त्यागवृति निरीक्षण का परिणाम निरामिषाहार के लिए बलिदान मिट्टी और पानी के प्रयोग एक सावधानी बलवान से भिड़ंत एक पुण्यस्मरण और प्रायश्चित अंग्रेजों का गाढ़ परिचय अंग्रेजों से परिचय इंडियन ओपीनियन कुली-लोकेशन अर्थात् भंगी-बस्ती? महामारी-1 महामारी-2 लोकेशन की होली एक पुस्तक का चमत्कारी प्रभाव फीनिक्स की स्थापना पहली रात पोलाक कूद पड़े जाको राखे साइयां घर में परिवर्तन और बालशिक्षा जुलू-विद्रोह हृदय-मंथन सत्याग्रह की उत्पत्ति आहार के अधिक प्रयोग पत्नी की दृढ़ता घर में सत्याग्रह संयम की ओर उपवास शिक्षक के रुप में अक्षर-ज्ञान आत्मिक शिक्षा भले-बुरे का मिश्रण प्रायश्चित-रुप उपवास गोखले से मिलन लड़ाई में हिस्सा धर्म की समस्या छोटा-सा सत्याग्रह गोखले की उदारता दर्द के लिए क्या किया ? रवानगी वकालत के कुछ स्मरण चालाकी? मुवक्किल साथी बन गये मुवक्किल जेल से कैसे बचा ? पहला अनुभव गोखले के साथ पूना में क्या वह धमकी थी? शान्तिनिकेतन तीसरे दर्जे की विडम्बना मेरा प्रयत्न कुंभमेला लक्षमण झूला आश्रम की स्थापना कसौटी पर चढ़े गिरमिट की प्रथा नील का दाग बिहारी की सरलता अंहिसा देवी का साक्षात्कार ? मुकदमा वापस लिया गया कार्य-पद्धति साथी ग्राम-प्रवेश उजला पहलू मजदूरों के सम्पर्क में आश्रम की झांकी उपवास (भाग-५ का अध्याय) खेड़ा-सत्याग्रह 'प्याज़चोर' खेड़ा की लड़ाई का अंत एकता की रट रंगरूटों की भरती मृत्यु-शय्या पर रौलट एक्ट और मेरा धर्म-संकट वह अद्भूत दृश्य! वह सप्ताह!-1 वह सप्ताह!-2 'पहाड़-जैसी भूल' 'नवजीवन' और 'यंग इंडिया' पंजाब में खिलाफ़त के बदले गोरक्षा? अमृतसर की कांग्रेस कांग्रेस में प्रवेश खादी का जन्म चरखा मिला! एक संवाद असहयोग का प्रवाह नागपुर में पूर्णाहुति