Get it on Google Play
Download on the App Store

नवजात शिशु का भोजन



नवजात शिशु-

         ऐसे नवजात शिशु जो केवल मां के दूध पर निर्भर होते हैं, उन्हें पानी देने की कोई जरूरत नहीं, लेकिन दस्त या बुखार हो जाने पर उन्हे उबला और साफ पानी केवल दो चम्मच दिया जा सकता है।

1.5 से 3 महीने तक का शिशु-

        इस आयु के नवजात शिशु को स्तनपान  या केवल गाय, भैंस का दूध सेवन के लिए दिया जा सकता है।

3 से 6 महीने का बच्चा-

        3 से 6 महीने तक की आयु के बच्चों को मां का दूध, गाय-भैंस का दूध, सूजी का पका हुआ रवा, बिस्कुट, केला, उबला हुआ आलू, कसा हुआ सेब, अण्डे की जर्दी, शहद और मूंग की दाल का पानी आदि दिया जा सकता है।

6 से 9 महीने तक की आयु का बच्चा-

        इस उम्र के बच्चे को भोजन के रूप में दूध, सूजी का पका हुआ रवा, मूंग की पतली दाल, खिचड़ी का पानी, बिस्कुट, फलों का रस, सब्जियों का जूस और उबले मीट का जूस, अण्डे का पीला भाग, दही, फिरनी और कस्टर्ड आदि सेवन के लिए दिया जा सकता है।

9 महीने से अधिक उम्र का बच्चा-

        ऐसे बच्चे को सभी प्रकार का भोजन जो घर के सदस्यों द्वारा प्रयोग किया जाता है, खाने में दिया जा सकता है। ऐसे बच्चे को दिया जाने वाला भोजन साफ और ताजा होना जरूरी होता है। दिन में कई बार भोजन करना बच्चे के लिए हानिकारक होता है। इस कारण बच्चे को केवल तीन बार ही भोजन करने के लिए देना चाहिए। बच्चे के भोजन में वसा की मात्रा अधिक नहीं होनी चाहिए। चाय, केला, सिन्थेटिक जूस आदि का प्रयोग बच्चे के लिए हानिकारक होता है।

गर्भावस्था गाईड

Vātsyāyana
Chapters
गर्भावस्था की योजना मनचाही संतान भ्रूण और बच्चे का विकास गर्भावस्था के लक्षण गर्भधारण के बाद सावधानियां गर्भावस्था में कामवासना गर्भावस्था के दौरान होने वाले अन्य बदलाव गर्भावस्था में स्त्री का वजन गर्भावस्था की प्रारंभिक समस्याएं गर्भावस्था के दौरान होने वाली सामान्य तकलीफें और समाधान कुछ महत्वपूर्ण जांचे गर्भावस्था में भोजन गर्भावस्था में संतुलित भोजन गर्भावस्था में व्यायाम बच्चे का बढ़ना गर्भावस्था के अन्तिम भाग की समस्याएं प्रसव के लिए स्त्री को प्रेरित करना प्रसव प्रक्रिया में सावधानियां अचानक प्रसव होने की दशा में क्या करें समय से पहले बच्चे का जन्म प्रसव जन्म नवजात शिशु प्रसव के बाद स्त्रियों के शरीर में हमेशा के लिए बदलाव बच्चे के जन्म के बाद स्त्री के शरीर की समस्याएं स्त्रियों के शारीरिक अंगों की मालिश प्रसव के बाद व्यायाम नवजात शिशु का भोजन स्तनपान बच्चे को बोतल से दूध पिलाना शिशु के जीवन की क्रियाएं स्त्री और पुरुषों के लिए गर्भ से संबंधित औषधि परिवार नियोजन