Get it on Google Play
Download on the App Store

मार्था मोक्स्ले

एक और हैरान करने वाला केस था किशोर लड़की मार्था मोक्स्ले का क़त्ल जो दशकों तक ठंडा पड़ा रहा | हेलोवीन से एक रात पहले मोक्स्ले को थॉमस स्ककेल(कैनेडी परिवार के एथल कैनेडी का भतीजा) नाम के एक युवक के साथ एक पार्टी में  देखा गया था | अगली रात उसे अपने घर के पीछे एक पेड़ के नीचे पाया गया , उसे एक टूटे गोल्फ क्लब से मारा और पीटा गया था |

स्ककेल के पास कोई पुख्ता बचाव नहीं था लेकिन पुलिस के पास इतने सबूत नहीं थे की उसे पकड़ सके और केस कई साल तक अनसुलझा बना रहा | जब विलियम कैनेडी स्मिथ पर १९९१ में बलात्कार का इलज़ाम लगा , तो ये आरोप की वह पार्टी की रात स्ककेल के घर पर था फिर से उभरे और लोगों का ध्यान वापस मोक्स्ले केस पर पहुंचा | अंत में १९९८ में स्ककेल पर मुकदमा चला और उसे सजा हुई हांलाकि वह फिर से अपील कर रहा है |