Get it on Google Play
Download on the App Store

जेसिका लीन कीन

१९९१ में जेसिका कीन एक उच्च विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा जिसे संगीत में रूचि थी , वह कोलंबस में एक परामर्श केंद्र और किशोरों के लिए घर में रहती थी | 15 मार्च को वह बस का इंतज़ार कर रही थी जब किसी ने उसे अगवा कर लिया और पास के कब्रिस्तान में ले गया | उसके बंधक ने उसको ३० किलो के कब्र्पत्थर से मार दिया था | उसका शव दो दिन बाद मिला | 

ये केस ठंडा पड़ गया लेकिन १८ साल बाद राज्य ने एक ऐसा कानून पारित किया जिसमें हिंसक गुनाह करने वाले सभी अभियुक्तों से उनके डीएनए के नमूने मांगे गए | कैदी मर्विन ली स्मिथ जिसको कोलंबस क्षेत्र में दो और कत्लों के लिए गिरफ्तार किया गया था , उसका नमूना घटना स्थल पर मिले सबूतों से मेल खा गया और पुलिस ने उसे कातिल घोषित कर दिया | 

२७ फेब्रुअरी २००९ को स्मिथ ने अपना गुनाह कबूल लिया और उसे सजा के तौर पर उसे ३० साल की कैद सुनायी गयी |