Get it on Google Play
Download on the App Store

शक शासन (123 ई.पू–200 ईस्वी )

शक कोई एक राजा नहीं बल्कि एक गुट का नाम है जो चीन या मध्य यूरोप से भारत में आया था |ऐसा कहा जाता है की ये जाती भारत में आकर इसका एक भूभाग हड़प कर उस पर राज करने लगी थी |पुराणों में राजा नारिश्यंत का ज़िक्र है जिन्हें देश से निष्कासित कर दिया गया था | शक को इन्ही के वंशज माना जाता है |हांलाकि शक कभी भी भारत पर पूरे रूप से कब्ज़ा नहीं कर पाए |उन्होनें छोटे छोटे राज्यों को अपने कब्ज़े में लिया | उसके पश्चात वह गुजरात में सौराष्ट्र पर और महाराष्ट्र के एक बड़े हिस्से में अपने आप को बसा पाने में सफल हो गए |