Get it on Google Play
Download on the App Store

सेगुइन द्वीप

सेगुइन द्वीप अमेरिका के मैंन राज्य की केन्नेबेक नदी के मुख पर स्थित है | इस द्वीप पर स्थित लाइटहाउस का १८५७ में निर्माण किया गया था | हांलाकि इस द्वीप का लाइट हाउस नाविकों को खतरों से बचाता है जो यहाँ ठहरे हैं वह डर की एक अलग दास्ताँ सुनातें  हैं |

लाइटहाउस के शुरुआती रक्षक अपनी पत्नी के साथ कई सालों तक वहां रहा | उसकी पत्नी सन्नाटे को भंग करने के लिए अक्सर पियानो बजाती थी | लेकिन उसे पता नहीं था की ये अकेलापन उसके पति को क़त्ल करने पर मजबूर कर देता था | एक रात उस पति ने अपनी पत्नी को भी कुल्हाड़ी से मार डाला | कई लोगों का दावा है की उन्हें आज भी उस पियानो की आवाज़ सुनने को मिलती है |