Get it on Google Play
Download on the App Store

अलकात्राज़ द्वीप

सेन फ्रांसिस्को बे में स्थित अलकात्राज़ द्वीप मशहूर है क्यूंकि यहाँ अतिरिक्त सुरक्षा फ़ेडरल जेल का निर्माण किया गया है | ये जेल १९३३ से १९६३ तक सक्रीय थी और इसमें २० सदी के कुछ बेहद बदनाम अपराधियों को बंदी बनाया गया था | १९७२ में इस द्वीप को सार्वजानिक मनोरंजन का केंद्र बना दिया गया | लेकिन तबसे इस स्थान के मेहमानों , सुरक्षा कर्मी और अन्य कर्मचारियों ने यहाँ भूतिया गतिविधि की शिकायत की है | लोगों ने रोने और सलाखों को पीटे जाने की भी आवाजें सुनी हैं | 

भूत देखे जाने की खबरें तब भी आई थीं जब ये जेल सक्रीय था | एक रात एक कैदी ये दावा कर चिल्ला रहा था की उसे एक हरे रंग का दानव मारने की कोशिश कर रहा था | अगले दिन सुरक्षा कर्मियों ने उस आदमी को मृत पाया | उसका गला घोंटा गया था | इस घटना के बाद गिनती करते वक़्त हमेशा एक व्यक्ति की संख्या बढ़कर आती थी |