Get it on Google Play
Download on the App Store

भारतीय इतिहास

भारत का इतिहास और उसकी सभ्यता ६५०० बी सी के समय से है जिससे वह दुनिया की सबसे पुरानी जीवित सभ्यता बन जाती है | भारत पूर्व और पश्चिम के समागम का स्थान रहा है | उसके पूरे इतिहास में कई आक्रमणकारी भारत में आये लेकिन भारतीय धर्मों ने उन सब को यहाँ समावेश कर लिया | इसके साथ साथ यहाँ के स्थानीय राजवंशों ने पहले से ही सुव्यवस्थित संस्कृति की जड़ों को और मज़बूत किया | भारत हमेशा से इतना बड़ा , पेचीदा और सांस्कृतिक रूप से सूक्ष्म रहा है की किसी एक साम्राज्य का उस पर ज्यादा दिन तक कब्ज़ा नहीं बन पाया है | पुरातत्व की खोजों के मुताबिक भारतीय इतिहास को पांच चरणों में विभाजित किया जा सकता है |

1. सरस्वती (हड़प्पा) सभ्यता: 6500 बी सी  - 1000 बी सी  जिसे भारत के इतिहास में 'वैदिक काल' कहा जाता है |

2. भारतीय इतिहास का स्वर्णिम दौर: 500 बी सी  - 800 ऐ डी

3. भारत में मुस्लिम प्रभाव: 1000 ऐ डी- 1700 ऐ डी

4. भारत में ब्रिटिश काल: 1700 ऐ डी  - 1947 ऐ डी

5. आधुनिक भारत: 1947 - आज तक