Get it on Google Play
Download on the App Store

नखरेल युवराज

यह कहानी उत्तर भारत की है जहा एक सुंदर और अच्छे व्यक्तिमत्व वाला युवराज था जो हमेशा बहुत सज धज के रहता था | उससे बहुत सारी लडकिया आकर्षित होती थी | जब उसे शादी करने को कहा तब उसने एक राजकुमारी बहुत पसंद आयी जिससे उसने शादी की | उन दिनों एक मर्द अनेक विवाह कर सकते थे | लेकिन उस युवराज को अपने पत्नी से अधिक प्रेम था इसिलिये उसने और शादी नही की | कुछ साल गुजरने के बाद एक दिन वह राजा बन गया | एक दिन वह अपने महल के सामने वाले रस्ते से गुजर रहा था तब उसने पेड़ के निचे बैठे भिकारी से मुलाकात हुवी |

तब राजा ने अपने मंत्री से कहा यह भिकारी कितना गंदा है , पता नहीं कितने दिन से नहाया नहीं होगा | तब भिकारी ने कहा "क्या बात करते हो मालिक , मुझसे एक रानी बहुत प्यार करती है और हर दोपहर मेरे लिए खाना लेकर आती है | " तब राजा को यकीन नही हुवा | दूसरे दिन राजा छुप कर देख रहा था के कही भिखारी सच तो नही कह रहा है |

तब उसने देखा की उसकी रानी खाना लेकर आयी और भिखारी से प्यार से बात करने लगी | तब राजा को बहुत गुस्सा आया | उसने रानी और भिखारी को फांसी की सजा सुनायी | तब मंत्रियो ने समझा बुझाकर राजा को ऐसा करने से रोका | तब राजा ने रानी और भिखारी को उसका राज्य छोड़कर जाने का आदेश दिया |  तब रानी ख़ुशी से उस भिखारी के साथ दूसरे राज्य चली गयी |