Get it on Google Play
Download on the App Store

सम्पाती और जटायु

हांलाकि गरुड़ का जन्म सतयुग में हुआ था उनका ज़िक्र त्रेता और द्वापर युग में भी देखा गया है |दक्ष प्रजापति ने अपनी विनीता नाम की कन्या का विवाह कश्यप ऋषि के साथ किया था | प्रसव के दौरान विनीता ने दो अण्डों को जन्म दिया | एक से अरुण और दुसरे से गरुड़ का जन्म हुआ |जहाँ अरुण सूर्य देव के रथ के सारथि बन गए गरुड़ ने विष्णुजी का वाहन बनना पसंद किया |जटायु और सम्पाती अरुण के पुत्र थे |बचपन में सम्पाती और जटायु ने सूर्य को छूने की इच्छा से उनकी तरफ उड़ान भरी | ऐसे में जटायु तो बीच में थम गए लेकिन सम्पाती आगे उड़ते ही रही | अंततः औरी के तेज़ से उनके पंख जल गए | बेहोश हो वो चंद्रमा के तट पर गिर गए | चन्द्रमा नाम के एक मुनि ने उन पर दया कर उनका उपचार किया | साथ ही उन्हें आशीर्वाद दिया की त्रेता युग में सीता की खोज में निकले वानरों के दर्शन से पंख दुबारा जम जायेंगे |