Get it on Google Play
Download on the App Store

अंतर्राष्ट्रीय सैंड स्कल्पचर फेस्टिवल पुर्तगाल

ये दुनिया का सबसे बड़ा सैंड स्कल्पचर महोत्सव है जो पुर्तगाल के अल्गार्वे (जो की अपने प्राकृतिक गुफाओं के लिए प्रसिद्द है )में आयोजित किया जाता है | २००३ से शुरुआत हुई इस महोत्सव में ६० सैंड कलाकार ३५००० टन रेट के इस्तेमाल से ५० कलाकृतियों का निर्माण करते हैं |इस महोत्सव का हर साल एक नया विषय होता है जिसके आधार पर कलाकृतियों का निर्माण किया जाता है | ये अस्थायी कलाकृतियाँ उन लोगों के लिए विशेषकर एक अनुभव हैं जिनकी कला में रूचि है | प्रदर्शनी शाम को भी खुली रहती है जब रौशनी की मोजूदगी एक अलग समां बंधती है | ये महोत्सव खूबसूरत पुर्तगाली बीच के १५००० स्क्वायर फीट में आयोजित किया जाता है |