Get it on Google Play
Download on the App Store

दीपिका कुमारी

http://img.patrika.com/upload/images/2016/04/28/deepika-kumari-1461825693.jpg

दीपिका कुमारी एक रिकर्व भारतीय महिला तीरंदाज हैं। बिल्कुल निचले पायदान से निशानेबाजी के खेल में शुरुआत करने वाली वे आज अंतरराष्ट्रीय स्तर की शीर्ष खिलाड़ियों में से एक हैं। दीपिका का जन्म 13 जून 1994 में झारखंड राज्य की राजधानी रांची के रातू नामक स्थान में हुआ था। उनके पिता एक मजदूर हैं और ऑटो चालक भी।बचपन से ही दीपिका अपने लक्ष्य पर केंद्रित रही हैं। अत्यंत निर्धन परिवार से ताल्लुक रखने वाली दीपिका को अभी हाल में ही झारखंड सरकार ने रांची शहर में निशुल्क आवासीय भूखंड देने की घोषणा की है। वर्तमान में दीपिका टाटा स्टील कंपनी के खेल विभाग की प्रबंधक हैं।