Get it on Google Play
Download on the App Store

नागालैंड शादी की प्रथा

अन्गामिस में अगर कोई युवक किसी युवती से शादी करना चाहता है तो वह अपने दोस्त को उसके माँ बाप की मर्ज़ी पूछने के लिए भेजता है | अगर वह मान जाते हैं तो लड़के के पिता एक मुर्गी का गला घोंट परीक्षा करते हैं | अगर मरते वक़्त मुर्गी के पैर अपशगुनी तरीके से रखे होते हैं तो एक दम रिश्ता तोड़ दिया जाता है | नहीं तो लड़की को बातचीत के सफल होने की बात बता दी जाती है | इस मोड़ पर वगर वह अगले ३ दिन में कोई बुरा सपना देखती है तो युवक को उसका ख्याल छोड़ देना चाहिए और अगर सब सही रहा तो शादी की तारिख तय कर दी जाती है | 

 मोंग्सेन जाती के सदस्य एक अलग प्रथा का पालन करते हैं | सगाई के बाद लड़का लड़की को २० दिन व्यापार यात्रा के लिए भेज दिया जाता है | अगर व्यापार में लाभ होता है तो शादी की तैयारी की जाती है | हानि की सूरत में सगाई तोड़ दी जाती है|