Get it on Google Play
Download on the App Store

अघोरी साधुओं का मांस भक्षण

अघोरी एक ऐसे हिन्दू दल का हिस्सा हैं जो शिव की पूजा करते हैं | उनकी ऐसी मान्यता है की शिव ही सब चीज़ों के सृजनकर्ता हैं इसलिए वह किसी भी चीज़ को बुरा नहीं मानते | इसलिए वह कई बार यौन प्रथाओं , मदिरा पान और मांस भक्षण जैसी अनैतिक हरकतों को भी अंजाम देते हैं | पर जो एक प्रथा अजीब है वह है इंसानों के मांस का भक्षण | एक अघोरी शमशान भूमि पर वास करता है और वहीं से उसका लालन पालन होता है – उसके कपडे मरे हुए व्यक्तियों से आते हैं , लकड़ी वह चिताओं से लेता है और खाना नदी से हासिल करते हैं |  

अघोरी के ज़िदगी का सबसे भयावह पहलू है उनका इंसानों का मांस भक्षण करने की प्रथा | नदी से मिले मृत शरीरों को इकठ्ठा कर समाधी लगायी जाती है | फिर अघोरी उस शरीर के हाथ पैर निकाल उन्हें कच्चा खा जाता है |