Get it on Google Play
Download on the App Store

छोटा बांस, बड़ा बांस

एक दिन अकबर व बीरबल बाग में सैर कर रहे थे। बीरबल लतीफा सुना रहा था और अकबर उसका मजा ले रहे थे। तभी अकबर को नीचे घास पर पड़ा बांस का एक टुकड़ा दिखाई दिया। उन्हें बीरबल की परीक्षा लेने की सूझी।

बीरबल को बांस का टुकड़ा दिखाते हुए वह बोले, “क्या तुम इस बांस के टुकड़े को बिना काटे छोटा कर सकते हो ?” बीरबल लतीफा सुनाता-सुनाता रुक गया और अकबर की आंखों में झांका।

अकबर कुटिलता से मुस्कराए, बीरबल समझ गया कि बादशाह सलामत उससे मजाक करने के मूड में हैं।

अब जैसा बेसिर-पैर का सवाल था तो जवाब भी कुछ वैसा ही होना चाहिए था।

बीरबल ने इधर-उधर देखा, एक माली हाथ में लंबा बांस लेकर जा रहा था।

उसके पास जाकर बीरबल ने वह बांस अपने दाएं हाथ में ले लिया और बादशाह का दिया छोटा बांस का टुकड़ा बाएं हाथ में।

बीरबल बोला, “हुजूर, अब देखें इस टुकड़े को, हो गया न बिना काटे ही छोटा।”

बड़े बांस के सामने वह टुकड़ा छोटा तो दिखना ही था।

निरुत्तर बादशाह अकबर मुस्करा उठे बीरबल की चतुराई देखकर।

अकबर बीरबल

संकलित
Chapters
किसका पानी अच्छा यह हुजूर का दिया है तीन-तीन गधों का बोझ बीरबल की खिचड़ी मासूम सज़ा सारा जग बेईमान चोर की दाढ़ी में तिनका आदमी एक रूप तीन लहरें गिनना किसका नौकर कौन किसकी नेमत कौन गधा तम्बाकू खाता है किसका अफसर किसकी दाढ़ी की आग मोती बोने की कला पैर और चप्पल पहली मुलाकात ईश्वर अच्छा ही करता है कल, आज और कल कवि और धनवान आदमी खाने के बाद लेटना छोटा बांस, बड़ा बांस जब बीरबल बच्चा बना जल्दी बुलाकर लाओ जितनी लम्बी चादर उतने पैर पसारो जीत किसकी पान वाले को चूना ऊँट की गर्दन अब तो आन पड़ी है जोरू का गुलाम टेढा सवाल तीन सवाल तोता ना खाता है ना पीता है पंडित जी बादशाह का गुस्सा बादशाह का सपना बादशाह की पहेलियाँ बीरबल और तानसेन का विवाद बीरबल कहाँ मिलेगा भाई जैसा मूर्खों की फेहरिस्त राखपत और रखापत राज्य में कौए कितने हैं रेत और चीनी सब बह जाएंगे सब लोग एक जैसा सोचते हैं सबसे बड़ा हथियार सबसे बड़ी चीज हरा घोड़ा मोम का शेर एक पेड़ दो मालिक कुंवे का किराया दुष्ट हज्जाम की दुर्दशा आधा इनाम