Get it on Google Play
Download on the App Store

गर्भ निरोधक

अगर आप संभोग करते हैं तो आपके लिए यह जान लेना बहुत ज़रूरी होता है कि क्या आप बच्चा चाहते हैं, या इसके लिए तैयार हैं, कि नहीं।

अगर आप गर्भवती नहीं होना चाहती या किसी और को गर्भवती नहीं करना चाहते, तो आपके सामने दो विकल्प या तरीके हो सकते हैं: पहला कि आप संभोग बिलकुल न करें और यदि करें, तो किसी तरह के सुरक्षा उपाय का प्रयोग ज़रूर करें। इसे गर्भनिरोधन या परिवार नियोजन भी कहते हैं।

आप गर्भवती हो सकती हैं, भले ही आपः

पहली बार संभोग कर रही हों,

अपने मासिक धर्म शुरू होने से पहले सेक्स किया हो
अपने मासिक धर्म के दौरान सेक्स किया हो
आप केवल एक बार गर्भनिरोधक गोली खाना भूल गई हों या कंडोम के प्रयोग में चूक कर गई हों
आपके बॉयफ्रेंड वीर्य स्खलित होने से पहले ही अपना लिंग योनि से बाहर निकाल लेते हों।

आप गर्भवती नहीं हो सकती अगर : 

अपने मुख मैथुन किया हो | 
अपने गुदा मैथुन किया हो | 
अपने अपने हाथ से पति का वीर्यस्खलन किया हो | 

सेक्स के बाद आपके परियडस आ गये हो  | 

पुरुषों के लिए गर्भनिरोध के उपाय

 कंडोम का प्रयोग

योनि संभोग न करना

पुरुष नसबंदी करवा लेना- इसका अर्थ यह होगा कि नसबंदी करवाने के बाद आप कभी भी संतान पैदा नहीं कर पाएंगे।

अपनी साथी की योनि में वीर्यपात करने से पहले ही लिंग को बाहर निकाल लेना- लेकिन ध्यान रहे कि यह गर्भनिरोधन का विश्वसनीय तरीका नहीं होता।

महिलाओं के लिए गर्भनिरोध के उपाय

महिला कंडोम का प्रयोग करें

गर्भनिरोधक गोली खाएं

हार्मोन आधारित किसी अन्य उपाय जैसे पैच, इम्प्लांट और योनि में लगाए जाने वाले छल्ले (वेजाइनल रिंग) का प्रयोग करें। (हालांकि, यह उपाय भरत में आसानी से उपलब्ध नहीं हैं)’

गर्भाशय में लगाया जाने वाला कापर-टी लगवा लें

योनि संभोग न करें

परिवार नियोजन के प्राकृतिक तरीके अपनाएं, जैसे गर्भधारण होने की अधिक संभावना के समय सेक्स न करें

नसबंदी करवा लें - इसका अर्थ यह होगा की आप आगे कभी संतान नहीं पैदा कर पाएंगीं।

कभी कभी पुरुष इस बारेमे महिलासे बात नहीं करते या गर्भ निरोधक से मन कर देते है इसलिए आप गुप्त रूप से भी कुछ गर्भ निरोधक इस्तेमाल कर सकते है।  

गर्भ निरोधक गोली