Get it on Google Play
Download on the App Store

सिकंदर और पोरुस का युद्ध

झेलम नदी के तट पर सिकंदर का सबसे महत्वपूर्ण युद्ध हुआ राजा पोरस  के साथ | पोरस सिंध –पंजाब के इलावा एक बहुत बड़े हिस्से का राजा था और उसकी वीरता के दूर दूर तक चर्चे थे |सिकंदर की सेना को झेलम नदी को पार कर पोरस से युद्ध करना था | लेकिन नदी में बाढ़ आ गयी और उसकी सेना ने आगे बढ़ने से इंकार कर दिया | ऐसे में पोरस को हार मानने का प्रस्ताव भेजा गया जो उसने अस्वीकार कर दिया |इसके बाद युद्ध शुरू हुआ तो पोरस ने यवन सेना को बहुत जमकर टक्कर दी | यही नहीं उनकी सेना के सारे हौसले पस्त हो गयी |ऐसे में सिकंदर ने वापस जाने का फैसला लिया | लेकिन लौटते समय उसको उन गणराज्यों का सामना करना  पड़ा जिन्हें चाणक्य ने इकठ्ठा किया था | इस कारण सिकन्दर की सेना को काफी नुकसान पहुँच गया |