Get it on Google Play
Download on the App Store

कबंध

सीता की खोज में जब राम और लक्ष्मण दंडक वन पहुंचे तो वहां उन्हें एक अजीबोगरीब जीव मिला | उसके सर और गला नहीं था | उसके दोनों हाथ बहुत लम्बे थे जिनसे उसने राम और लक्ष्मण को जकड लिया | ऐसे में उन दोनों ने उसकी दोनों भुजाएं काट दी | वह हाथ जोड़ ये पूछने लगा की आप कौन वीर हैं ? वह स्वयं दानु का पुत्र कबंध था जिसने कई ऋषियों को अपनी हरकतों से परेशान किया था | उन्होंने उसे बदसूरत होने का श्राप दिया था जिस वजह से अब उसकी ये हालत हो गयी थी |