Get it on Google Play
Download on the App Store

आँठवा तथ्य

टाइटैनिक जहाज पर जहाँ ९ कुत्ते थे एक भी बिल्ली मोजूद नहीं थी | ऐसा माना जाता है की बिल्ली को साथ रखने से सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं और वह छोटे जानवरों चूहे और गिलहरी को मार यात्रा की इन समस्याओं को दूर करती हैं | टाइटैनिक जहाज में यात्रियों और क्रू मेम्बेर्स के भोजन के लिए पुख्ता इंतजाम था | जहाज पर खाने के लिए 86,000 पाउंड मीट, 40,000 अंडे, 40 टन आलू, 3,500 पाउंड प्याज, 36,000 सेब और 1,000 पावरोटी के पैकेट के साथ कई तरह के खाने का सामान मौजूद था। टाइटैनिक शिप में फर्स्ट क्लास में सफर करने के लिए आज से करीबन सौ साल पहले 4,350 डॉलर (करीब 2 लाख 70 हजार रुपए) देने  पड़ते थे। वहीं, सेकंड क्लास के लिए 1,750 डॉलर ( करीब 1 लाख रुपए) और थर्ड क्लास के लिए 30 डॉलर (करीब दो हजार रुपए) की रकम चुकानी पड़ती थी। आज के वक्त में डॉलर की कीमत को देखा जाए, तो एक यात्री को 50 लाख रुपए खर्च कर इसमें सफर करने का मौका मिलता।