Get it on Google Play
Download on the App Store

रंभा अप्सरा

समुद्र मंथन में सातवे क्रम में रंभा नाम की अप्सरा निकली। वह सुंदर वस्त्र व आभूषण पहने हुई थीं। उसकी चाल मन को लुभाने वाली थी। ये भी देवताओं के पास चलीं गई। अप्सरा प्रतीक है मन में छिपी वासना का। जब आप किसी विशेष उद्देश्य में लगे होते हैं तब वासना आपके मन को विचलित करने का प्रयास करती हैं। उस स्थिति में मन पर आपका नियंत्रण होना बहुत जरूरी है।