Get it on Google Play
Download on the App Store

वीरा स्वामी

एक 32 साल का आदमी जिसने फ्लिप्कार्ट को 20 लाख का चूना लगाया | वह फ्लिप्कार्ट से अपनी पत्नी , माँ बाप या पड़ोसियों के नाम से महंगा सामान खरीदता था | एक बार सामान मिल जाए तो वह उसकी जगह उसका नकली प्रतिरूप रख देता था और फ्लिप्कार्ट को उसे बदलने के लिए कहता था | वह नकली वस्तु को  असली के मॉडल संख्या और आइटम कोड के साथ वापस भेज देता था | उसने कई नकली अकाउंट खोल रखे थे जिनसे वह अलग अलग बैंक अकाउंट से पैसे देता था | जब तक वीरा पकड़ा गया उसने 20 महीनों में 20 लाख की कीमत की करीब 200 चीज़ें खरीद ली थीं |