Get it on Google Play
Download on the App Store

शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?

शिक्षक दिवस एक बहुत बड़ा दिन है जो हम अपने शिक्षकों या अपने गुरु के लिए पालन करते हैं|हमारे शिक्षकों का हमारे जीवन में एक बहुत बड़ी भूमिका है | आज हम जो भी हैं सब एक शिक्षक के बताये हुए ज्ञान से हैं| पुरे विश्व में शिक्षक दिवस का पालन बहुत ख़ुशी और उत्साह के साथ छात्रों द्वारा किया जाता है|शिक्षक दिवस अलग अलग देशों में अलग अलग दिन में मनाया जाता है|

विश्व  शिक्षक  दिवस जो की इंटरनेशनल टीचर्स डे (International Teachers Day) के नाम से जाना जाता हैं,हर साल 5 अक्टूबर को मनाया जाता है|विश्व शिक्षक दिवस Since 1994 से मनाया जाता है | विश्व शिक्षक दिवस का उद्देश्य है की पुरे विश्व मैं शिक्षकों के लिए समर्थन जुटाना और ये सुनिश्चित करना है की भविष्य की पीढ़ियों की जरूरतों को शिक्षक द्वारा पूरा करना जारी रहेगा ,इसी लक्ष्य के साथ सन 1994 से हर साल 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है|पर भारत का शिक्षक दिवस विश्व शिक्षक दिवस से अलग है |

भारत में हम शिक्षक दिवस  हर साल बहुत उत्साह के साथ 5 सितम्बर को मनाते हैं|हर साल पुरे भारत के स्कूल और कोल्लेजों में 5 सितम्बर को, हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस पर  उन्हें सम्मान और श्रधांजलि देते हुए इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है|