Get it on Google Play
Download on the App Store

खिसकते पत्थर – डेथ वैली, कैलिफोर्निया


नासा के लिए एक अनसुलझी पहेली है डेथ वैली के ये खिसकते पत्थर |ये स्थान वैसे तो पूरी तरह से सपाट है लेकिन यहाँ के पत्थर खुद खिसकते रहते हैं |यहाँ करीब 150 ऐसे पत्थर हैं | यूँ तो किसी ने इन पत्थरों को खिसकते नहीं देखा है |सर्दियों में तो ये पत्थर करीब 250 मीटर तक खिसके मिलते हैं |1972 में राज़ का पर्दा फाश करने के लिए वैज्ञानिकों ने एक दल का गठन किया | उन्होनें पत्थरों का समूह बना उनका नामकरण किया |सात साल तक इन का अध्यन किया गया | करिन नाम का एक पत्थर इस दौरान ज़रा भी नहीं हिला | लेकिन जब कुछ सालों बाद वैज्ञानिक यहाँ वापस आये तो करीन 1 किलोमीटर दूर जा चूका था | अब वैज्ञानिक कहते हैं की शायद तेज़ हवाओं के कारण ये पत्थर खिसकते रहते हैं |