Get it on Google Play
Download on the App Store

सांप दूध पीते है !

सबसे पहली मान्यता जो लोगों के मन में बसी हुई है वह है की नागों को दूध पीना पसंद है | यही नहीं नाग पंचमी और अन्य अवसरों पर हम कई बार सांपो को दूध पिलाते भी हैं | लेकिन वैज्ञानिक तोर पर ये गलत है |जीव विज्ञान के मुताबिक सांप का आहार मासाहारी जीव हैं | इनमें शामिल हैं मेंढक ,चूहा , पक्षियों के अंडे इत्यादि | दूध उन्हें सपेरे पिलाते हैं और ऐसा करने के लिए कई बार वह उन्हें भूखा भी रखते हैं | भूखा सांप आसानी से दूध पी लेता है | लेकिन ऐसा भी हुआ है की कई बार किसी सांप ने दूध पिया और वह उसके फेफड़ों में घुस निमोनिया का कारण बन गया | इसी कारण उस सांप की मौत भी हो सकती है |