Get it on Google Play
Download on the App Store

विवाह नहीं हो रहा है

ऐसे में स्त्री को गुरुवार का और पुरुष को शुक्रवार को ये टोटका करना चाहिए | हर गुरुवार के नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिला दें | खाने में केसर डाल के खाने से विवाह शीघ्र होने की सम्भावना बढती है | पीले कपडे पहनें | लड़के शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार को सूर्यास्त होने से पहले जल्दी विवाह की इश्वर से प्रार्थना कर भोजन रसोईघर में करें तो रिश्ते आने लगेंगे |
 
गुरुवार को केले के पेड़ के सामने गुरु के 108 नामों को पढ़ें और शुद्ध घी का दीपक जला जल अर्पित करना चाहिए |गुरुवार के ही दिन आटे के दो पेड़ों पर थोड़ी हल्दी,थोडा गुड ,चने  लगाकर गाय  को खिला दें | इससे शादी का योग बनेगा |पुरुषों को अलग रंगों से स्त्री की तसवीरें और महिलाओं को लाल रंग से पुरुषों की तस्वीर सफ़ेद कागज़ पर हर रोज़ तीन महीने तक बनानी चाहिए | अगर ये नहीं कर सकें तो फेरे लेते हुए एक जोड़े की तस्वीर रोज़ देखें और मन में विवाह की कामना मन में रखें |