Get it on Google Play
Download on the App Store

लेडी ऑफ़ अटलांटिस

शायद ये हमेशा पौराणिक कला का एक ऐसा विवादास्पद नमूना रहेगा जिसकी  मूल की तिथि और स्थान अभी भी अनजान है  | कुछ जानकारियों के मुताबिक ये हैरान करने वाली लाइमस्टोन की छाती , २१ इंच लम्बी है और इसकी खोज अचानक ही १८९७ में स्पेन के अलीकांटे शहर में हुई थी | ये कलाकृति काफी समय से पुरातत्व्वादीयोँ  के अध्यन और विवाद का विषय बनी हुई है | उसे रोमन ये हेल्लेनस्टिक के समय का माना जाता है और कई लोग मानते हैं की उसका निर्माण ४ सदी में हुआ था | कुछ समय पहले कुछ जांचकर्ताओं ने दावा किया की ये कलाकृति १९ सदी की जालसाजी का नतीजा है |लेकिन जल्द ही इन दावों को ख़ारिज कर दिया गया क्यूंकि उसकी सतह पर ऐसा कोई सबूत नहीं मिला था जिससे वो नकली साबित हो सके | 

कुछ वैज्ञानिक ये मानते हैं की वह आकृति जो किसी पंडिताईन , या अनजान रानी , या किसी अमीर औरत की लगती है , काफी रहस्यमयी है | कोई नहीं जानता है की ये आकृति कितनी पुरानी है |हो सकता है वह किसी महत्वपूर्ण शख्स की हो जिसका मूल और सम्बन्ध अटलांटिस से है | ये शहर जो एक अटलांटईन कॉलोनी का भाग है , वह एक अनसुलझा रहस्य है और वैसे ही अलीकांटे में मिली ये आकृति रहस्यमयी है |