रुद्र (Continuation 2)

सागर में आर्द्रसागर—ऐड्रियाटिक सी है। इसी के नीचे यवनसागर है। आर्द्र इक्ष्वाकु के पुत्र थे और इनके पुत्र यवनाश्व थे। इन सूर्यवंशियों ने सम्भवतः अम्बरीष और मान्धाता से भी पूर्व इस द्वीप पर अधिकार किया होगा, जिनके नाम पर ये समुद्र हैं। विचारणीय बात यह है कि मान्धाता और अम्बरीष के स्मृति-चिह्न प्रदेश के नीचे के भाग में हैं, जबकि ये दोनों समुद्र द्वीप के सिर पर ही हैं। अग्निद्वीप भी यहीं है। मुनि नदी तथा अशान्ति नदी अफ्रीका में हैं।