समुद्र-तट का प्रभात

समुद्र-तट के सुन्दर प्रभात का वर्णन है, जिसमें प्रकृति-शोभा देखते ही बनती है। क्षितिज पर फैली सागर की तरंगों पर सूर्य की किरणें थिरक रही हैं। आकाश और समुद्र एक धूमिल रेखा बनाते हुए मिलते हैं। सफेद पक्षी जलक्रीड़ा-रत हैं और पछवा हवा वेग से बह रही है।