Get it on Google Play
Download on the App Store

लालबाग का राजा

लालबाग का राजा (मराठी: लालबागचा राजा) मुंबई का सबसे अधिक लोकप्रिय सार्वजनिक गणेश मंडल है। लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल मंडल की स्थापना वर्ष १९३४ में हुई थी। यह मुंबई के लालबाग, परेल इलाके में स्थित हैं।

आज हालत यह है कि लालबाग के राजा के दर्शन करना ही अपने आप में भाग्यशाली हो जाना है। यहाँ मन्नते माँगी जाती है और बताया जाता है कि लोगों की मन्नते पूरी भी होती है। लालबाग के राजा की ख्याति इसी बात से आंकी जा सकती है यहाँ का जो चढ़ावा आता है वह २० से २५ करोड़ रुपयों से अधिक का है जो भक्तजन अर्पित करते हैं। मंडल ने अभी तक 20 करोड़ रुपए (नकदी और सोना) का दान इकट्ठा करने का रिकॉर्ड दर्ज किया है, वो भी तब जब सोने की कीमत (2010–2011) में सबसे अधिक थी।

यह गणेश मंडल अपने १० दिवसीय समारोह के दौरान लाखों लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस प्रसिद्ध गणपति को 'नवसाचा गणपति' (इच्छाओं की पूर्ति करने वाला) के रूप में भी जाना जाता है। हर वर्ष यहाँ करीबन ५ किलो मीटर की लंबी कतार लगती है, केवल दर्शन पाने के लिये। लालबाग के गणेश मूर्ति का विसर्जन गिरगांव चौपाटी में दसवें दिन किया जाता है।

लालबाग का राजा

अमित
Chapters
लालबाग का राजा इतिहास सामाजिक कार्य