Get it on Google Play
Download on the App Store

सीता और द्रौपदी का जन्म

दोनों ही ग्रंथों की नायिकाएं यानि सीता और द्रौपदी ने माँ की कोख से जन्म नहीं लिया था | जहाँ द्रौपदी अग्नि से प्रकट हुई थी , सीता पृथ्वी से निकली थी |द्रौपदी के साथ एक पुत्र दृष्टद्युम्न का भी जन्म हुआ था | सीता को अक्सर रावण के पाप कर्मों की सजा की तरह भी देखा जाता है | ऐसी मान्यता है की कई ऋषियों के खून से भरा घड़ा रावण ने पृत्वी में गाड़ दिया था | जब वह घड़ा राजा जनक को मिला है तो वह खून एक बालिका का रूप ले चुका था |