Get it on Google Play
Download on the App Store

भूमिका

महान फ्रेंच भविष्य वक्ता नास्त्रेदमस का जन्म 14 दिसंबर 1503 को फ्रांस के एक छोटे से गांव सेंट रेमी में हुआ था। उन्होंने अपनी मशहूर किताब ‘द प्रोफेसीज’ में करीबन 950 भविष्यवाणियों का उल्लेख किया है। उनकी अधिकतर भविष्यवाणियां उनके द्वारा लिखी कविताओं और कोड में छिपी थीं। उनकी लिखी कई भविष्यवाणियां बिलकुल सही साबित हुई है। आज हम आपको इस लेख में उनकी ऐसी ही बहुचर्चित 10 भविष्यवाणियों के बारे में बताएँगे।

 लेकिन उससे पहले हम आपको उनके जीवन की 2 घटनाएं बताते है। उन्होंने अपनी जवानी के दिनों से ही भविष्यवाणियां करना शुरू कर दी थीं। एक घटना तो ऐसी थी कि जिससे पूरे यूरोप महाद्वीप में सनसनी फैल गई। एक बार वे अपने दोस्त के साथ इटली की सड़कों पर घूम रहे थे। तभी उन्होंने एक युवक को भीड़ में देखा। जब युवक उनके पास आया तो उन्होंने उसे सिर झुकाकर अभिवादन किया। दोस्त ने हैरान होते हुए इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति आगे चलकर पोप का आसन ग्रहण करेगा। वह व्यक्ति फेलिस पेरेसी थे, जो 1585 में पोप चुने गए।
 

1550 में नास्त्रेदमस ने अपना खुद का पंचाग भी निकालना शुरू कर दिया था, जिसमें ग्रहों की स्थिति, मौसम और फसलों के बारे में पूर्वानुमान लिखा होता था | उनमें से ज्यादातर सच निकलते थे। उन्हें अपनी मौत का भी आभास हो गया था। यहां तक कि उन्होंने ये कहा था कि उनकी मौत के 225 साल बाद कुछ समाज विरोधी तत्व उनकी कब्र खोदने और अवशेषों को निकालने का प्रयास करेंगे, लेकिन उनकी तुरंत मौत हो जाएगी। वास्तव में ऐसा ही हुआ । फ्रांसीसी क्रांति के बाद 1791 में तीन लोगों ने उनकी कब्र खोदनी चाही, लेकिन उनकी वहीं मौत हो गई।