Get it on Google Play
Download on the App Store

अनार का पेड़

अनार के वृक्ष से जहां सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता हैं वहीं इस वृक्ष के कई औषधीय गुण भी हैं। पूजा के दौरान पांच फलों में अनार की गिनती की जाती है।

अनार को दाडम या दाड़िम आदि कई अलग-अलग नाम से जानते हैं। अनार का वृक्ष भी बहुत ही सुंदर होता है जिसे केवल बगिया की शोभा के लिए भी लगाया जा सकता है। इसकी कली, फूल और फल भी कुछ कम सुंदर नहीं होते। 

अनार का सेवन करने से खून की मात्रा बढ़ती है। इससे त्वचा सुंदर व चिकनी होती है। रोज अनार का रस पीने से या अनार खाने से त्वचा का रंग निखरता है।इसके सेवन से शरीर में झुर्रियां या मांस का ढीलापन समाप्त हो जाता है।