Get it on Google Play
Download on the App Store

रबिन्द्रनाथ टैगोर

वो कितने बेहतरीन शिक्षक थे वो उनको महात्मा गाँधी द्वारा दिए गए  उपनाम गुरुदेव से ही पता चलता है | उनका सबसे बड़ा योगदान – शान्तिनिकेतन में विश्व भारती कई दिग्गजों जैसे इंदिरा गाँधी ,सत्यजित रे ,अमर्त्य सेन , गायत्री देवी और अब्दुल घनी खान इत्यादि की शिक्षा संस्था बनी | 

एक शिक्षक के तौर पर वह अपने समय से बहुत आगे सोचते थे | घर में ही शिक्षा हासिल करने वाले टैगोर ने कर के शिक्षा प्राप्त करने के तरीकों का समर्थन किया | उनके पढाई के तरीकों में यात्रा  , बातचीत ,बहस और अनुमान के तरीके शामिल थे | 

वह खास तौर से बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देते थे | उनकी राय में एक बच्चे की कल्पना बहुत विस्तृत और सटीक होती है और इसीलिए उसको साधारण शिक्षा के तरीकों में बांधने से उसकी बढ़त रुक जायेगी |