भूमिका
शुरुआत में यह बात लिख देना जरूरी है कि प्रत्येक तिथि और वार का हमारे मन और मस्तिष्क पर गहरा असर पड़ता है। इस असर को जानकर ही कोई कार्य किया जाए तो लाभ प्राप्त किया जा सकता है। तिथि और वार का निर्धारण सैंकड़ों वर्षों की खोज और अनुभव के आधार पर किया गया है। इस तिथि के प्रभाव को जानकर ही व्रत और त्योहारों को बनाया गया।