भूमिका
यहां यह बात ध्यान रखने की है कि वेदों का कहना है कि 'ईश्वर अजन्मा है।' यहां हम ईश्वर की बात नहीं करेंगे। हम देवों के देव महादेव की बात करेंगे, जो सबसे ज्यादा ईश्वरतुल्य हैं। हिन्दू धर्म मानता है कि ईश्वर ने कुछ भी नहीं बनाया। उसकी उपस्थिति से सब कुछ खुद ही बनता गया। ईश्वर समय और आकाश की तरह है जिसके भीतर सब कुछ है फिर भी वह सबसे बाहर है और उसके भीतर कुछ भी नहीं है।