द्रौपदी
द्रौपदी का जन्म महाराज द्रुपद के यहां होने से उन्हें द्रौपदी कहा जाता था। द्रौपदी को यज्ञसेनी इसलिए कहा जाता है कि मान्यता अनुसार उनका जन्म यज्ञकुण्ड से हुआ था। उन्हें पांचाली भी कहा जाता था, क्योंकि उनके पिता पांचाल देश के नरेश थे। उनका एक नाम कृष्णा भी था। द्रौपदी के भाई थे धृष्टद्युम्न जिन्होंने महाभारत के युद्ध में गुरु द्रोण का सिर काट दिया था।