गंगा और उसके तीर्थ लुप्त हो जाएंगे
कहते हैं कि गंगा नदी, केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित सभी प्रमुख तीर्थ लुप्त हो जाएंगे और भविष्य में 'भविष्यबद्री' नाम का एक नया तीर्थ ही रहेगा। बद्रीनाथ की कथा के अनुसार सतयुग में देवताओं, ऋषि-मुनियों एवं साधारण मनुष्यों को भी भगवान विष्णु के साक्षात दर्शन प्राप्त होते थे। इसके बाद आया त्रेतायुग। इस युग में भगवान सिर्फ देवताओं और ऋषियों को ही दर्शन देते थे, लेकिन द्वापर में भगवान पूर्ण रूप से विलीन ही हो गए। इनके स्थान पर एक विग्रह प्रकट हुआ। ऋषि-मुनियों और मनुष्यों को साधारण विग्रह से ही संतुष्ट होना पड़ा।