सिन्धु घाटी की सभ्यता मोहेंजोदारो और हड़प्पा कैसे नष्ट हो गई
मोहेंजोदारो को तो मौत का टीला कहा ही जाता है। यह सभ्यता जहां हैं आज उस हिस्से को पाकिस्तान और अफगानिस्तान कहा जाता है, महाभारतकाल में उसके उत्तरी हिस्से को गांधार, मद्र, कैकय और कंबोज की स्थली कहा जाता था। अयोध्या और मथुरा से लेकर कंबोज (अफगानिस्तान का उत्तर इलाका) तक आर्यावर्त के बीच वाले खंड में कुरुक्षेत्र होता था, जहां महाभारत युद्ध हुआ। उस काल में कुरुक्षेत्र बहुत बड़ा इलाका होता था। आजकल यह हरियाणा का एक छोटा-सा क्षेत्र है।