क्या है मोहेंजोदारो

मोहेंजोदारो सिंधी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है 'मुर्दों का टीला। इसे 'मुअन जो दड़ो' भी कहा जाता है। चार्ल्स मैसन ने सर्वप्रथम हड़प्पा के विशाल टीलों की ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया था। मोहेंजोदारो सिंधु घाटी सभ्यता का एक नगर है जो विशालकाय टीलों से पटा हुआ है।