फारसी तथा यूनानियों का आक्रमण

भारत की उत्तर-पश्‍चिमी सीमा पर स्‍थित भारतीय राज्यों को फारस और यूनानी से हमेशा आक्रमण का खतरा बना रहता था। पहले यहां कंबोज, कैकेय, गांधार नामक छोटे-बड़े राज्य थे। भारत की उत्तर-पश्‍चिम सीमा की बात करें तो संपूर्ण अफगानिस्तान और ईरान के समुद्रवर्ती कुछ ही हिस्से थे। यहां हिन्दूकुश नाम का एक पहाड़ी क्षेत्र है जिसके उस पार कजाकिस्तान, रूस और चीन जाया जा सकता है। ईसा के 700 साल पूर्व तक यह स्थान आर्यों का था।