भूमिका
आज से 1255 वर्ष पहले तक अखंड भारत की सीमा में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, तिब्बत, भूटान, बांग्लादेश, बर्मा, इंडोनेशिया, कंबोडिया, वियतनाम, मलेशिया, जावा, सुमात्रा, मालदीव और अन्य कई छोटे-बड़े क्षेत्र हुआ करते थे। हालांकि सभी क्षेत्र के राजा अलग अलग होते थे लेकिन कहलाते थे सभी भारतीय जनपद। आज इस संपूर्ण क्षेत्र को अखंड भारत कहा जाता है। आज जिसे हम भारत कहते हैं, दरअसल उसका नाम हिन्दुस्तान है, जहां इंडियन लोग रहते हैं। पहले यह खाली भारत ही था। जाति, भाषा, प्रांत और धर्म के नाम पर अखंड भारत को खंड-खंड कर दिया गया है । हम आपको बताएंगे ऐसे 11 बड़े संघर्ष के बारे में जिनके कारण अखंड भारत नष्ट हो गया है |