किन्नर

आज भी किन्नर जाति के लोग हिमालयीन राज्यों की पहाड़ियों पर रहते हैं। खासकर ये नेपाल और सिक्किम में फैले हुए हैं। पुराणों अनुसार किन्नर हिमालय के क्षेत्रों में बसने वाली एक मनुष्य जाति का नाम है, जिसके प्रधान केंद्र हिमवत्‌ और हेमकूट थे। वर्तमान में किन्नर हिमालय में आधुनिक कन्नोर प्रदेश के पहाड़ी लोगों को कहा जाता है, जिनकी भाषा कन्नौरी, गलचा, लाहौली आदि बोलियों के परिवार की है। आजकल हिजड़ों के लिए भी किन्नर शब्द का प्रयोग किया है, लेकिन ये जाति आलौकिक और जादुई थी।