नचिकेता
नचिकेता एक पितृभक्त बालक था। जब उनके पिता वाजश्रवस विश्वजीत यज्ञ के बाद बूढ़ी एवं बीमार गायों को दान कर रहे थे तो यह देखकर नचिकेता को बहुत ग्लानी हुई। अर्थात जो उनके काम की गायें नहीं थी उसे वे दान कर रहे थे। तब नचिकेता ने अपने पिता से पूछा कि आप मुझे दान में किसे देंगे?