श्रापित पहाड़

उत्तरप्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड के बांदा जनपद के एक गांव में ऐसा भी पहाड़ है जिसे देवी 'विंध्यवासिनी' द्वारा शापित पहाड़ माना जाता है। लोक मान्यता है कि देवीजी का भार सहन करने में असमर्थता जताने पर देवी ने उसे 'कोढ़ी' होने का शाप दिया गया था। तभी से इस पहाड़ का पत्थर सफेद है और देवी मां के भक्त नवमी तिथि को लाखों की तादाद में हाजिर होकर मां का आशीर्वाद लेते हैं। लोकमान्यता है कि पहाड़ के उद्धार के लिए मिर्जापुर के विंध्याचल पहाड़ से मां विंध्यवासिनी नवरात्र की नवमी तिथि को यहां आती हैं और भक्तों को दर्शन देती हैं।