पानी खोजने या खोई वस्तु खोजने की विद्या

पानी खोजने वाले सगुनिए आपको भारत में मिल जाएंगे। सगुनिए नीम की टहनी, धातु की मुड़ी हुई छड़, दोलक आदि चीज़ों का उपयोग करके पानी की उपस्थिति की जानकारी देते हैं। आश्चर्य की बात यह है कि वे कई मामलों में सही साबित भी हुए हैं , और प्रशिक्षित भूवैज्ञानिकों को भी उन्होनें मात दे दी  है। कुछ सगुनिए यह भी दावा करते हैं कि वे बता पाते हैं कि पानी खारा है या मीठा या वह बह रहा है या स्थिर है।