मारिया रिदुल्फ
सबसे लम्बे चलने वाले केस में सबसे ऊपर नाम है १९५७ में ७ साल की मारिया रिदुल्फ के क़त्ल का | वह लड़की साइकामोर , इलेनॉइस से एक सर्द रात को गायब हो गयी थी और अगले साल उसका शव बरामद हुआ | एक संदिग्ध मिला – जॉन तेस्सिएर नाम का युवक – पर उसके पास एक पुख्ता बहाना था : वह उस वक़्त ट्रेन पर सफ़र कर रहा था और उसके पास पुष्टि करने के लिए गवाह मोजूद थे | पुलिस वालों ने उसे जाने दिया और वह भयानक क़त्ल अनसुलझा रह गया |