सिंथिया एप्प्स
जून १९९४ में जेम्स फाउंटेन ने बताया की उसे अपनी गेराज की एक मेज में २९ साल की सिंथिया एप्प्स के अवशेष मिले हैं | उसने कहा उसे नहीं पता की वह शव वहां कैसे पहुंचा और उसने पुलिस के साथ पूरा सहयोग किया |जांच से पता चला की एप्प्स ने मृत्यु से पहले यौन सम्बन्ध स्थापित किये थे और उसके बाद उसको चाकू मार दिया गया था | उसके शव को बुरी तरह से काटा गया था ताकि उसे आसानी से नष्ट किया जा सके | उसका सर धड से लगभग अलग सा ही था |