डच क्लॉक

ब्रूस व्हित्तिएर को बार बार ये सपना आता था की वह एक यहूदी आदमी है और अपने घर में अपने परिवार के साथ छुपा हुआ है | उसका नाम स्टेफन होरोवित्ज था , एक यहूदी जिसको अपने परिवार के साथ ढूँढ लिया गया था और ऑस्च्वित्ज़ ले जाया गया था जहाँ उसकी मौत हो गयी थी | सपनों के बाद वह घबरा कर और बेचैन हो उठ जाता है | उसने अपने सपनों को लिखना शुरू किया और एक रात उसने एक घडी का सपना देखा जिसकी उसने सुबह उठ कर तस्वीर बनाई |