एडवर्ड ऑस्ट्रियन

पत्रिशिया ऑस्ट्रियन के ४ साल के बेटे एडवर्ड को बारिश के दिनों से डर लगता था | फिर उसके गले में कुछ परेशानी उत्पन्न हुई और वह वहां तीव्र दर्द की बात करने लगा | एडवर्ड ने अपनी माँ को अपनी पिछली ज़िन्दगी की कहानियों का विस्तृत ब्यौरा दिया जो की शायद पहले विश्व युद्ध की बात है | उसने बताया की उसकी गले में गोली लगने से मौत हो गयी थी |